UPSC CSE Final Result 2024-25 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। shakti dubey से Rank 1 हासिल की है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते है। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट, स्कोरकार्ड, यूपीएससी टॉपर लिस्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए लाइव और लेटेस्ट अपडेट यहां देखें।
UPSC Result 2024-2025 OUT: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 22 अप्रैल 2025 को अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC CSE परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। shakti dubey ने UPSC Exam 2024 में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल और तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग ने कब्जा जमाया है।उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। इस परिणाम में UPSC टॉपर्स लिस्ट, स्कोरकार्ड और अन्य विवरण होंगे, जिसमें अखिल भारतीय रैंक, नाम, रोल नंबर, श्रेणी और अंतिम अंक शामिल होंगे।
संघ लोक सेवा आयोग ने 17 अप्रैल, 2025 तक UPSC CSE (IAS) Interview पूरा किया। आयोग ने साक्षात्कार के लिए लगभग 3,000 उम्मीदवारों का चयन किया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम PDF आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जिसमें अंतिम मेरिट सूची, टॉपर्स के नाम और रोल नंबर होंगे। इंटरव्यू के बाद, उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो नई दिल्ली के निर्धारित अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।
UPSC Final Result 2024 Merit List PDF LINK
UPSC IAS Final Result 2025 OUT: यूपीएससी सीएसई टॉपर्स 2024 शक्ति दुबे की डिटेल
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के शक्ति दुबे ने यूपीएससी सीएसई (आईएएस) परीक्षा 2024 में पहले स्थान पर सफलता प्राप्त की है। शक्ति दुबे की प्रारंभिक शिक्षा प्रयागराज में हुई, जबकि उच्च शिक्षा उन्होंने वाराणसी से प्राप्त की। वाराणसी से उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। शक्ति दुबे 2018 से सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

UPSC Final Result 2024-25 OUT
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। शक्ति दुबे ने 1009 अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है । परिणाम में आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवाओं (समूह ए और बी) की नियुक्तियां शामिल हैं।
upsc result 2025 pdf: ऐसे करें डाउनलोड
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने का सीधा लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
shakti dubey upsc topper
संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने आज सिविल सेवा परिणाम 2024 जारी कर दिया है। इस साल शक्ति दुबे ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रहीं।
UPSC 2024 Final Result: शक्ति दूबे ने किया टॉप
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार साक्षात्कार दौर में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइटों upsc.gov.in और upsconline.gov.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। इस बार कुल 1009 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। इस वर्ष शक्ति दूबे ने यूपीएससी सीएसई 2024 में टॉप किया है।
UPSC CSE 2024 Final Result: Topper List
क्रम संख्या | नाम |
---|---|
1 | शक्ति दुबे |
2 | हर्षिता गोयल |
3 | डोंगरे अर्चित पराग |
4 | शाह मार्गी चिराग |
5 | आकाश गर्ग |
6 | कोमल पुनिया |
7 | आयुषी बंसल |
8 | राज कृष्णा झा |
9 | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
10 | मयंक त्रिपाठी |
UPSC 2025 Result: यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट कैसे करें चेक
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- नए अपडेट के लिए क्या नया है सेक्शन में देखें.
- यूपीएससी सीएसई (आईएएस) रिजल्ट 2024 पीडीएफ यहां दिखाई देगा.
- यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और वांछित रोल नंबर की जांच करें.
- यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 पीडीएफ को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें.

मेरा नाम टॉम है मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर हूं और मैं सरकारी योजना और सरकारी स्कीम से रिलेटेड न्यूज़,ऑटोमोबाइल्स के बारे में भी न्यूज़ ,बिजनेस रिलेटेड न्यूज,शेयर मार्केट रिलेटेड न्यूज प्रदान करता हूंऔर, मैं उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं