UP Board Result 2025 LIVE: जल्द आ सकता है यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक upmsp.edu.in पर होगा एक्टिवेट

UP Board Result 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक, जानिए पूरा प्रोसेस
UPMSP द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी किए जाएंगे। छात्र सिर्फ 4 आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। यहां जानिए कैसे।

UPMSP की ओर से UP Board Result 2025 Date की घोषणा आज नोटिफिकेशन जारी कर की जा सकती है। इसके बाद नतीजे (UP Board Result 2025 Live Updates) प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव भगवती सिंह एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जारी किया जायेगा। नतीजे वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी होते ही विद्यार्थी केवल रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों एवं उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2025) इस वीक में कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से एक दिन पूर्व यूपीएमएसपी की ओर से अधिसूचना जारी कर नतीजे घोषित किये जाने की डिटेल साझा की जाएगी। इस वर्ष उत्तर प्रदेश बोर्ड से दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर करीब 55 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 51.37 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षाओं में शामिल हुए थे।

UP Board Result 2025 LIVE: रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी

 माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से 25 अप्रैल तक कभी भी रिजल्ट जारी होने की संभावना है। UPMSP की ओर से नतीजों से जुड़ी नोटिफिकेशन जल्द ही X हैंडल एवं ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

UP Board 10th, 12th Result 2025: पास होने के लिए चाहिए कम से कम 33% अंक, जानिए पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने वाली है। इस बीच छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि पास होने के लिए उन्हें हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

पासिंग क्राइटेरिया – कितना चाहिए पास होने के लिए?

UP बोर्ड के नियमों के अनुसार:

छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।यदि किसी विषय में छात्र को 33% से कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उसे उस विषय में अनुत्तीर्ण (फेल) माना जाएगा।थ्योरी और प्रैक्टिकल (जहां लागू हो) दोनों में पास होना आवश्यक होता है।

 क्या होगा अगर 33% से कम अंक आए?
  • यदि छात्र 1 या 2 विषयों में अनुत्तीर्ण होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका मिल सकता है।

  • यदि छात्र कई विषयों में फेल होता है, तो उसे अगली बार परीक्षा फिर से देनी होगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् -(UPMSP): नोटिफिकेशन कब होगा जारी

 माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले नोटिफिकेशन जारी कर डेट एवं समय की जानकारी दी जाती है। ऐसे में अनुमान है कि UPMSP अधिसूचना जारी कर रिजल्ट डेट की घोषणा कभी भी कर सकता है।

Read more .  jagran.com

Leave a Comment